IPL 2024 में ऋषभ पंत की होगी वापसी… मिला फिटनेस सर्टिफिकेट! जल्द जुड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स के कैंप के साथ

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत IPL 2024 में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। IPL 2024 से पहले बेंगलुरु में स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) ने ऋषभ पंत को फ़टनेस सर्टिफिकेट दे दी हैं। अब वो आईपीएल 2024 में खेलते हुए नज़र आएंगे। ये खबर उनके फैंस के लिए काफी अहम् हैं। बता दे की, ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद दिसंबर 2022 से क्रिकेट से दूर हैं। उनके फैंस को उन्हें क्रिकेट के मैदान पर देखे काफी समय हो गया हैं। 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 17वें सीजन में पंत के फैंस उन्हें खेलते हुए देख सकेंगे।

IPL 2024 में ऋषभ पंत की होगी वापसी... मिला फिटनेस सर्टिफिकेट! जल्द जुड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स के कैंप के साथ

इंडिया टुडे के एक रिपोर्ट्स के अनुसार ‘ऋषभ पंत को एनसीए की तरफ से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल चूका हैं और वो IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे। हालांकि, पंत अभी आईपीएल के एड शूटिंग में फ़िलहाल व्यस्त हैं। वो जल्द ही विशाखापट्नम में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ेंगे।’

यह भी पढ़े… IPL 2024: KKR में हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, जैसन रॉय के रिप्लेसमेंट पर उन्हीं के साथी खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

हालांकि, इस बात पर संशय अभी भी बना हुआ है की ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर IPL 2024 में खेलते हुए नज़र आएंगे या नहीं। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ये बताया जा रहा है की, पंत आईपीएल के पहले फेज़ में कप्तानी के साथ-साथ विकेट-कीपिंग भी करते हुए नज़र आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रैंचाइज़ी ऋषभ पंत के इंटरनेशनल करियर को ध्यान में रखते हुए उन पर कोई दबाव नहीं बनाएगा।

IPL 2024 में ऋषभ पंत की होगी वापसी... मिला फिटनेस सर्टिफिकेट! जल्द जुड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स के कैंप के साथ

ऋषभ पंत के आईपीएल करियर की अगर बात करे तो, पंत ने 98 मैचों में 34.61 की औसत और 147.97 की स्ट्राइक रेट से 2838 रन बनाएं हैं। जिसमें उनके नाम 1 शतक और 15 अर्धशतक भी शामिल हैं। आईपीएल में ऋषभ पंत का सर्वश्रेस्ट स्कोर 128 रन हैं।

1 thought on “IPL 2024 में ऋषभ पंत की होगी वापसी… मिला फिटनेस सर्टिफिकेट! जल्द जुड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स के कैंप के साथ”

Leave a Comment